Breaking News

काशीपुर :राजकीय चिकित्सालय में 500 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन उत्पादन का प्लांट बनायेगा डीआरडीओ, काम शुरू

काशीपुर । एल डी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में डीआरडीओ ने आक्सीजन प्लांट का निर्माण शुरू कर दिया है। 500 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन का उत्पादन करने वाले इस प्लांट के पूरा होने में अभी एक सप्ताह से ज्यादा समय लगेगा जब यह पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा।

राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डा पी के सिन्हा ने बताया कि आज से डीआरडीओ ने प्लांट के लिए प्लेटफार्म तैयार किया है। वहीं बिजली विभाग की ओर से पावर प्लांट के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया है। ट्रांसफार्मर व लाइन बिछाने के लिए जगह देखी जा रही है डीआरडीओ एक रुम तैयार करेगा जहाँ से प्लांट को चलाने के लिए विद्युत आपूर्ति की जायेगी। आक्सीजन के लिए पाइप लाइन बिछायी जायेगी।। डा सिन्हा ने बताया कि आक्सीजन प्लांट के तैयार होने में अभी दस दिन लग सकते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद, एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) काशीपुर । स्पेशल टास्क फोर्स …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-