Breaking News

ब्रेकिंग : देवप्रयाग में बादल फटने से तबाही, देखिए वीडियो

@शशांक राणा

देवप्रयाग। टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत तहसील देवप्रयाग में आज शाम बाजार के ऊपर पहाड़ पर बादल फटने व अतिवृष्टि से हुई तबाही के बाद वहां मलवे का ढेर नजर आ रहा है। एसडीआरएफ व पुलिस के जवान मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

बादल फटने से हुई नगर पालिका भवन में निर्मित आई टी आई देवप्रयाग, सीएससी सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक/फर्नीचर आदि की दुकानें पूरी तरह  क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं देवप्रयाग बाजार को जोड़ने वाली पैदल पुलिया भी टूट गई है।  बाजार में दुर्गा शर्मा के मकान में बनी हुई 5 दुकानें भी मलवे में तब्दील हो गई है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि जान मान का नुकसान नहीं हुआ है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-