Breaking News

काशीपुर :कोविड कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने पर सुनार समेत चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

काशीपुर।  कोविड कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलकर सामान बेचते हुये एक सुनार समेत चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। 

एस आई दीपक जोशी ने गश्त के दौरान पुरानी सब्जी मण्डी में गंगा ज्वैलर्स के स्वामी मोहल्ला रहमखानी निवासी मुकेश रस्तौगी पुत्र ओमप्रकाश व बाजपुर के ग्राम आलापुर निवासी अमर सिंह पुत्र भवानी सिंह को लाॅकडाउन के दौरान दुकान खोलकर सामान बेचते पकड़ा। जबकि मानपुर रोड स्थित इण्डियन टिम्बर ट्रेडर्स के स्वामी जनपद नैनीताल के रामनगर निवासी सरफराज पुत्र मकसूद व  उसके भाई साकिर हुसैन को भी दुकान खोलने पर पकड़ा। पुलिस ने इन चारों के विरूद्ध  के खिलाफ महामारी अधिनियम, 51(बी) आपदा अधिनियम व 269, 270, 188 आईपीसी में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-