Breaking News

काशीपुर :कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल लेने पहुंचे दीपक बाली

काशीपुर । राजकीय चिकित्सालय में 25 बेड के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के पास पीपीई किट पहने आये एक शख्स ने हाथ जोड़कर उनके हाल पूछा तो वह चौंक गये क्योंकि अभी तक इन कोरोना मरीजों को देखने आने वालों में डाक्टर या मेडिकल स्टाफ के लोग ही आते रहे हैं। लेकिन ये शख्स न तो डाक्टर था और न ही मेडिकल स्टाफ से।

दरअसल पिछले दिनों राजकीय चिकित्सालय में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने शासन प्रशासन को सहयोग करते हुए डाक्टर व अन्य जरूरी मेडिकल उपकरण प्रदान करते हुए कोविड वार्ड को आरंभ करवाया।

कोविड वार्ड शुरू होने के बाद दीपक बाली आज कोविड नियमों का पालन करते हुए पहुंचे और वहाँ भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना। वार्ड में भर्ती 19 मरीजों के पास सामाजिक दूरी बनाते हुए दीपक बाली ने बात की। एक मरीज ने आप नेता दीपक बाली की लंबी आयु की कामना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। दीपक बाली ने सभी मरीजों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ मौजूद चिकित्सक डा जतिन गर्ग, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा भी रहे। सभी लोग पीपीई किट पहने हुए थे।

आप नेता दीपक बाली ने मरीजों के साथ-साथ वहां के डाक्टर और व्यवस्था में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं का भी हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सीएमओ, जिला नोडल अधिकारी बंशीधर तिवारी तथा उप जिलाधिकारी काशीपुर गौरव सिंघल के नेतृत्व में चिकित्सालय अधीक्षक डॉ पी के सिन्हा ,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह साहनी आदि प्रशासनिक व चिकित्सा अधिकारियों का भी आभार प्रकट किया। चिकित्सा से संबंधित उपचार सामग्री उपलब्ध कराने में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना का पूर्ण सहयोग मिल रहा है । इसके बावजूद अचानक कोई कमी रह जाती है तो उसे हम खुद पूरा करा देते हैं । गत दिवस जिले के कोविड- नोडलअधिकारी बंशीधर तिवारी ने इस कोविड- अस्पताल का निरीक्षण किया था और सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद पाया था ।

आप के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा जिला अध्यक्ष मुकेश चावला काशीपुर महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक तथा जसपुर के संगठन मंत्री अभिताभ सक्सेना पूरे समय कोविड- अस्पताल में रहकर व्यवस्थाओं में मदद दे रहे हैं ।भर्ती रोगी पूर्णतःसंतुष्ट हैं । दीपक बाली ने बताया कि उन्होंने रामनगर रोड स्थित आप पार्टी कार्यालय में भी प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक एक डॉक्टर नियुक्त कर दिया है ,और कोरोना पीडितो की इम्युनिटी बढ़ाने हेतु उपचार किट व बूस्टर भी निशुल्क और टेलीफोन पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर गंभीर कोरोना रोगियों को प्राइवेट चिकित्सालयों में भी भर्ती कराकर स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है । कोरोना रोगियों के हित में शीघ्र ही कई औरअति आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे ताकि पीड़ित जनता को निराशा नहीं बेहतर उपचार मिल सके

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-