Breaking News

उत्तराखंड ब्रेकिंग :राज्य के तीन जिलों में रोज नहीं खुलेंगी परचून की दुकानें

देहरादून। कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनों दिन बढ़ रही है लेकिन उत्तराखंड सरकार की ओर से लॉकडाउन को लेकर किश्तों में फैसले किये जा रहे हैं। आज राज्य के तीन जिलों में कोविड कर्फ्यू को और अधिक सख्त करने का निर्णय लिया गया है। इन तीनों जिलों में आगामी 10 मई तक लाकडाउन जारी रहेगा । अन्य जिलों में वहाँ के डीएम के निर्देश पर लागू रहेगा कर्फ्यू। 

आज शाम हुई अहम बैठक में इस बात पर सहमति बनी की उत्तराखंड में अभी पूर्ण लॉक डाउन नही लगाया जा सकता है। हालांकि उत्तराखंड के कुछ जिलो में सख्ती बरतने पर सहमति बनी है।

देहरादून हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में परचून की दुकानें अब रोज नहीं खुलेंगी वरन अल्टरनेट दिन पर खोले जाने पर सहमति बनी है। आज की बैठक को लेकर इस बात की पूरी उम्मीद थी कि उत्तराखण्ड में  पूर्ण लॉक डाउन लगाया जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-