Breaking News

ब्रेकिंग :फूट फूट कर रोती महिला दारोगा ने थाने में किया आत्महत्या का प्रयास, देखिए वीडियो

मेरठ।  महिला थाने में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब एक महिला दारोगा ने स्कार्फ़ से अपना गला दबा कर आत्महत्या का प्रयास किया। 

महिला दारोगा अलका  ने आरोप लगाया है कि बीमारी के बावजूद महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उसे छुट्टी देने के बजाय अभद्रता करती है। दरअसल बीते रोज चौकी के पास महिला दारोगा बेहोश हो गई थी, जिसके बाद उन्हें चौकी पर लाया गया। सूचना पर महिला इंस्पेक्टर सादे कपड़ों में पहुंचीं और दारोगा की वीडियो बनाने लगी। इसी बात से खिन्न होकर महिला दारोगा ने अपने ही स्कार्फ से गला घोटकर सुसाइड का प्रयास किया। 

महिला दारोगा अलका चौधरी महिला थाने में तैनात हैं। एक दिन पहले अलका चौधरी बिजली बंबा चौकी के बाहर चक्कर आने के कारण गिर पड़ी और बेहोश हो गईं। कुछ लोगों ने उन्हें चौकी पर पहुंचाया। यहां सूचना के बाद चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों को बताया गया। इस दौरान महिला थाने की प्रभारी संध्या वर्मा भी पहुंच गई। इस दौरान अलका रोते हुए कह रही थी कि उनकी तबियत खराब है, लेकिन पिछले एक माह से उन्हें अवकाश नहीं दिया गया। महिला इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

महिला दारोगा ने बताया कि उनके बताने के बाद भी रिपोर्ट खिलाफ भेजने की धमकी दी और ड्यूटी लगा दी। जैसे ही इंस्पेक्टर मौके पर पहुंची, उन्होंने अलका चौधरी की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसको लेका भड़क गई। अपने गले में पड़े से अपना गला दबाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद पूरे मामले में वीडियो वायरल हो गई। इस मामले में एसएसपी ने एसपी सिटी विनीत भटनागर को जांच दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-