Breaking News

ऊधमसिंहनगर : सिपाही से ए के 47 छीनकर वांछित अपराधी फरार, पीलीभीत में हुई घटना

नानकमत्ता । हत्या के मामले में वांछित इनामी बदमाश को पकड़ने यूपी के पीलीभीत जनपद के माधोटांडा थाना क्षेत्र में नानक मत्ता थाने के एक पुलिस कर्मी से बदमाश ए के 47 रायफल छीन कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक थाने की पुलिस टीम हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे इनामी बदमाश जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा को गिरफ्तार करने के लिए पीलीभीत के माधव टांडा थाना क्षेत्र पहुंची थी। गांव में जसविंदर सिंह से पुलिस टीम का आमना-सामना हो गया। लेकिन .पुलिस से सामना होने के बाद जसविंदर सिंह पुलिस टीम में एक पुलिसकर्मी की ए के 47 रायफल ही छीन कर ले गया। 

उधर सूत्रों के अनुसार इस दौरान पुलिस ने काफी संयम का परिचय देते हुए मौके से फरार होते हुए जसविंदर सिंह पर जवाबी कार्रवाई करने से बचते हुए गोली नहीं चलाई। क्योंकि अगर पुलिस टीम जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा पर गोली चलाती तो शायद जवाबी कार्रवाई में जसविंदर सिंह एके-47 से पुलिस टीम पर हमला कर सकता था। जो पुलिस टीम के लिए घातक साबित हो सकता था। फिलहाल जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा की गिरफ्तारी के लिए पीलीभीत पुलिस के साथ-साथ जिले की एसओजी और पुलिस की कई टीमें कई स्थानों पर में दबिश दे रही है। 

जसविंदर सिंह उधमसिंहनगर जिले का टॉप हिस्ट्रीशीटर इनामी बदमाश है और वर्ष 2018 में हुए एक हत्या के मामले में वांछित चल रहा है। अब देखना यह होगा कि ऊधमसिंहनगर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर पुलिस टीम की ए के 47 छीनकर फरार होने वाले शातिर अपराधी जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

गदरपुर :अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया सीएम धामी ने, विधायक अरविंद पांडे के साथ लिया वाटर स्पोर्ट्स का आनंद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026) गदरपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-