Breaking News

दर्दनाक हादसा : अस्पताल में आक्सीजन सिलेंडर लीक हुई, सप्लाई रोकने पर 22 मरीजों की मौत

@एजेंसियों की रिपोर्ट

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में  जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 22 मरीजों की मौत हो गई है। 

जानकारी के मुताबिक स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई करीब आधे घंटे तक रोक दी गई थी। जिसकी वजह से वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों की मौत हो गई है। हादसे के वक्त अस्पताल में वेंटिलेटर पर कुल 23 मरीज थे।

अब प्रशासन द्वारा लीकेज की जांच बैठाई जा रही है। जिस वक्त ये घटना हुई, तब अस्पताल में 171 मरीज थे। ऑक्सीजन लीक होने की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। हालात को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि अब लीकेज को कंट्रोल कर लिया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए,ब्रिटेन में गिरफ्तार कैप्टन अजय पंत मामले में भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026) देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-