Breaking News

दुस्साहस :मास्क चैकिंग कर रहे दारोगा को थप्पड़ मारकर युवक फरार, वीडियो वायरल

कुशीनगर। जीप में बैठे दारोगा मास्क चैकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक युवक को बगैर मास्क दारोगा जी चैक करने लगे। एकाएक युवक ने दारोगा जी को थप्पड़ जड़ दिया और भाग निकला। 

फाजिलनगर चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह पुलिस जीप में बैठे हुये मास्क की चैकिंग कर रहे थे। एक युवक को बगैर मास्क के जैसे ही उन्होंने देखा तो उसे फटकार लगाने लगे। फटकार लगने से युवक एकाएक आक्रोश में आ जाता है और दारोगा को थप्पड़ जड़ कर भाग जाता है। यह सब इतना अचानक होता है कि दारोगा जी हक्के बक्के रह जाते हैं। बाहर खड़े एक पुलिसकर्मी ने भागते हुए युवक को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ भी लगाई लेकिन वह फरार हो गया। 

बहरहाल पुलिस  अज्ञात युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

SHABDDOOT.COM को आर्थिक सहयोग के लिए स्कैन करें ये कोड

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-