Breaking News

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का मेगा इवेंट अब 19 अप्रैल को

देहरादून । उत्तराखंड में रविवार को आम आदमी पार्टी का वर्चुअल रैली का आयोजन एक दिन आगे बढ़ गया है। इस बारे में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया का एक वीडियो ट्वीट किया है। 

उत्तराखंड सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के चलते कल रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन की घोषणा की है। कल रविवार 18 अप्रैल को ही देहरादून समेत पूरे राज्य में आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक वर्चुअल रैली होनी थी। जिसमें उत्तराखंड से कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे थे।

लेकिन अब यह कार्यक्रम 18 अप्रैल के बजाय अगले दिन सोमवार 19 अप्रैल को आयोजित होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-