Breaking News

बिग ब्रेकिंग :पीएम मोदी ने महामंडलेश्वर से कुंभ को रोकने की अपील, प्रतीकात्मक हो आगे का आयोजन

नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महामंडलेश्वर से फोन पर बात करते हुए कुंभ के समापन की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया। मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।’

पीएम मोदी की इस पहल को स्वामी अवधेशानंदजी का समर्थन मिला है।

स्वामी अवधेशानंद ने ट्वीट किया, माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान का हम सम्मान करते हैं। जीवन की रक्षा महत पुण्य है।मेरा धर्म परायण जनता से आग्रह है कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में स्नान के लिए न आएं एवं नियमों का निर्वहन करें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-