Breaking News

हरिद्वार के कुंभ मेले में 30 साधु कोरोना पॉजिटिव, एक अखाड़े ने किया हटने का फैसला

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

उत्तराखंड के हरिद्वार में हो रहे महाकुंभ मेले में हिस्सा लेने आए 30 साधु कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इनमें ऑल इंडिया अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरी भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

वहीं, मध्य प्रदेश के महा निर्वाणी अखाड़ा से जुडे स्वामी कपिल देव की देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में कोरोना वायरस के इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें ऋषिकेश से देहरादून रैफर किया गया था। निरंजनी अखाड़ा ने कुंभ से हटने के फैसला किया है। बता दें कि महाकुंभ अभी दो सप्ताह और चलने वाला है।

हरिद्वार के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. एसके झा ने बताया, ‘अभी तक 30 साधु कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। ये मामले किसी एक विशेष अखाड़ा से सामने नहीं आ रहे हैं। निरंजनी, जूना और अन्य सभी अखाड़ों से ये मामले सामने आ रहे हैं।’

जब पूरे देश में कोरोना की नई लहर कहर बरपा रही है, तभी हरिद्वार में महाकुंभ के आयोजन से राज्य और केंद्र सरकार पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं, क्योंकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों और विपक्षी नेताओं चेतावनी देते रहे हैं कि कुंभ एक ‘सुपर स्प्रेडर’ बन सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-