Breaking News

कोरोना से मौत कोई नहीं रोक सकता, जिसकी मौत होनी है हो जाती है, भाजपा सरकार के मंत्री के बेतुके बोल, आप भी सुनिये मंत्री जी की ज्ञान की बात

बड़वानी। मध्य प्रदेश की भूमिका भाजपा सरकार में मंत्री का मानना है कि मौत होती रहती है जिसकी उम्र हो जाती है उसे मरना ही पड़ता है।

जी हाँ ये संवेदन हीन बयान शिवराज सिंह चौहान सरकार के पशुपालन मंत्री और कोरोना प्रभारी मंत्री का कहना है। कोरोना से मौत हो रही हैं तो उसे कोई रोक नहीं सकता। मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में कोरोना की चपेट में आने से लोगों की मौतें भी हो रही है।

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की बजाय ऐसे समय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक मंत्री के बेतुके बयान सामने आए है। पशुपालन मंत्री और कोरोना प्रभारी प्रेमसिंह पटेल ने एक बयान में कहा कि कोरोना से मौतें तो हुई है, उसे कोई रोक नहीं सकता। कोरोना से बचने के लिए सुयोग करें, मास्क पहनें दूरी बनाएं। मंत्री यहीं पर नहीं रुके उन्होंने कहा कि मरने का क्या है, उम्र हो जाती है उसको तो मरना ही पड़ता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-