Breaking News

लापरवाही: कोविड पॉजिटिव आरोपी के साथ एक अन्य आरोपी को सड़क पर घुमाते हुए ले गई पुलिस

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कोरोना महामारी के दौर में मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे पुलिस का लापरवाह और अमानवीय चेहरा सामने आया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एक ओर तो हर स्तर के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जबलपुर में रेलवे पुलिस खुलेआम कोरोना पॉजिटिव आरोपी को हथकड़ी पहनाकर सड़क पर घुमाते हुए जेल तक ले जा रही है।

ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि जीआरपी का एक प्रधान आरक्षक बकायदा पीपीई किट पहनकर दो आरोपियों को हथकड़ी लगाकर ले जाते हुए दिख रहा है। दोनों आरोपियों में एक कोरोना पॉजिटिव है तो दूसरा स्वस्थ है।

दोनों आरोपियों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पेश करने के बाद अदालती आदेश पर दोनों आरोपियों का कोविड टेस्ट कराया गया। जिनमें से एक आरोपी पॉजिटिव निकला। लेकिन हद दर्जे की लापरवाही करते हुए पुलिस आरोपियों के लिए वाहन की व्यवस्था करने के बजाय उन्हें हथकड़ी लगाकर खुलेआम सड़क पर घुमाते हुए जेल ले गई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘केंद्र सरकार हटा रही विरोधियों की इंस्टग्राम पोस्ट,’ अभिजीत दीपके सहित कई लोगों ने की शिकायत

🔊 Listen to this नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सरकार …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-