Breaking News

भाजपा शासनकाल काशीपुर और उत्तराखंड बदहाल:कांग्रेस नेत्री डॉ दीपिका आत्रेय ने कसा तंज

काशीपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ दीपिका आत्रेय ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “भाजपा शासनकाल काशीपुर और उत्तराखंड बदहाल” की कहावत सच हो रही है।

यहाँ जारी एक प्रेस बयान में डॉ आत्रेय ने कहा कि उत्तराखंड की दशा में परिवर्तन कर पाने में असफल भाजपा ने मुख्यमंत्री परिवर्तित करने की परंपरा जारी रखी है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का यह दांव उल्टा पड गया है। डॉ दीपिका आत्रेय ने कहा कि प्रदेश की जनता यह सवाल पूछ रही है कि प्रदेश के चार साल बर्बाद क्यों किये? लेकिन भाजपा के पास इसका कोई जबाब नहीं है।

डॉ दीपिका ने कहा कि पहले वाले और नये मुख्यमंत्री दोनों के अज्ञान का खामियाजा आखिरकार प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। पहले वाले काशीपुर को कस्बा बताते थे तो नये वाले मुख्यमंत्री तो पौराणिक व ऐतिहासिक ज्ञान के मामले में शून्य हैं जो कि काशी (बनारस) में कुंभ होना बताते हैं। यही नहीं अमेरिका ने 200 साल तक भारत को गुलाम बताते हैं।

डॉ दीपिका कहती हैं कि दरअसल भाजपा को जनता के हित से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा सिर्फ सत्ता की लालची है। डॉ दीपिका आत्रेय ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब भाजपा को कुर्सी से उतार कर कांग्रेस को गद्दी सौंपना चाहती है। क्योंकि विकास की सोच सिर्फ कांग्रेस के पास है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद, एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) काशीपुर । स्पेशल टास्क फोर्स …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-