Breaking News

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच न्यूजीलैंड ने लगाई भारत से आने वालों पर रोक

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। ऐसे में न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है। न्यूजीलैंड की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह रोक वहां के नागरिक और वहां रहने वाले लोगों पर लगाई है। न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने यह घोषणा की है।

न्यूज़ीलैंड की हेल्थ डायरेक्टर जनरल एशले ब्लूमफिल्ड ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड में 23 नए कोरोना केस आए हैं। जिनमें 17 वे लोग हैं, जो भारत से लौटे हैं। यात्रा पर यह बैन 11 से 28 अप्रैल तक लगाया गया है और अभी यह अस्थाई है। यह पहली बार है कि न्यूजीलैंड ने अपने नागरिकों या उस देश में रहने वालों के वापस लौटने पर रोक लगाई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पॉलीटेक्निक परीक्षा विवाद: नकल से शुरू हुआ बवाल, शिक्षकों से मारपीट के आरोपी दरोगा का निलंबन,बेटे को नकल करने से रोकने से नाराज था दारोगा

🔊 Listen to this इस घटना ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा, परीक्षा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-