Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने ली कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज

@शब्द दूत ब्यूरो

कोरोना के बढ़ते केस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के खिलाफ वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने दिल्ली एम्स में वैक्सीन की दूसरी डोज ली। वैक्सीन की पहली डोज पीएम मोदी ने एक मार्च को ली थी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने वैक्सीन लेने की वर्तमान योग्यता रखने वालों से वैक्सीन लेने की अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण हमारे पास वायरस को हराने के कुछ तरीकों में से एक है।

प्रधानमंत्री ने भारत बायोटेक की कोवैक्सिन ली है। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘आज मैंने एम्स में कोविड-19 वैक्सीन के खिलाफ वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली। वायरस को हराने में वैक्सीनेशन हमारे पास मौजूद कुछ तरीकों में से एक है। अगर आप वैक्सीन लगवाने के योग्य हैं, तो जल्द ही वैक्सीन ले लें।’ पीएम ने ट्वीट के साथ CoWIN वेबसाइट का लिंक भी दिया, जो वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए बनाया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यादों के झरोखे से :सरकार गिरने की आशंका? 14 साल पुराना मेरा लेख, इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है, सिर्फ पात्र बदल गए

🔊 Listen to this @विनोद भगत (17 नवम्बर 2012 को मेरे इस लेख को पढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-