Breaking News

ब्रेकिंग :भाजपा विधायक का कुर्ता कैसे फटा? एडीएम बैठे घुटनों के बल, देखिए विधायक का हाईवोल्टेज ड्रामा

@मनोज त्रिपाठी

प्रतापगढ़ । डीएम कैम्प कार्यालय में विधायक धीरज ओझा का हाईवोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ। 

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर रानीगंज विधायक धीरज ओझा यहाँ डीएम नितिन बंसल के आवास पर धरने पर बैठ गये। एकाएक विधायक अपना फटा कुर्ता दिखाते हुए जमीन पर लेट गये और एस पी पर उन्हें पीटने का आरोप लगाने लगे। इस बीच एडीएम उन्हें मनाने के लिए घुटनों पर बैठ गये। लेकिन विधायक जिद पर अड़े रहे ।

बता दें कि  आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया का पहला दिन है। सत्तापक्ष के विधायक वोटर लिस्ट में फ़ेरबदल कराने को अफसरों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।  अपनी ही व्यवस्था और सरकार पर सवाल कर रहे विधायक के इस हाईवोल्टेज ड्रामे से वहाँ हड़कंप मच गया ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा पर पहुंचा काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल, श्रद्धालुओं ने साझा किए आध्यात्मिक अनुभव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2026) काशीपुर /पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-