Breaking News

सुरक्षाकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक जेल से भागे 16 कैदी

@शब्द दूत ब्यूरो

राजस्थान के फलोदी उप-कारागार के 16 कैदी सुरक्षाकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंककर भाग निकले। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इन कैदियों में ज्यादातर लोग हत्या और मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर सजा काट रहे थे। उन्हें पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (जोधपुर ग्रामीण) अनिल कायल ने कहा कि रात साढ़े आठ बजे भोजन करने के बाद अपने बैरकों में भेजे जाने के दौरान कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया और भाग निकले। कायल ने कहा कि सभी इलाकों को सील कर दिया गया है और पुलिस के विभिन्न दल उनकी तलाश कर रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, फैसले की उम्मीद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर 2026) देहरादून। हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-