Breaking News

हरिद्वार महाकुंभ :उत्तराखंड की सांस्कृतिक छवि दिखेगी कुंभ मीडिया सेंटर में:सूचना महानिदेशक

देहरादून। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक  रणवीर सिंह चौहान ने  हरिद्वार में कुंभ मेला क्षेत्र में बनाए गए मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मीडिया सेंटर में उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाती हुई फोटोग्राफ्स लगाए जाएं। ताकि यहां की संस्कृति के बारे में देश-दुनिया से आने वालों को रूबरू कराया जा सके।

सूचना महानिदेशक ने कुंभ मीडिया सेंटर के सभागार, वीआईपी लाउंज, कंप्यूटर कक्ष, ऑफिसर्स रूम, योगा कक्ष, टेंट कॉलोनी आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से एंट्री, एग्जिट गेट की जानकारी लेते हुए गेटों को और अधिक आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। मीडिया सेंटर के पहुंच मार्गों के सौंदर्यीकरण के सुझाव भी उन्होंने दिए। महानिदेशक ने कहा कि कुंभ की कवरेज के लिए देश और दुनिया के मीडियाकर्मी आयेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि कुंभ की कवरेज में उनको किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। खासकर सेंटर में हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाए। पत्रकारों के ठहरने और भोजन के भी पुख्ता इंतजाम हों। हमारा भरसक प्रयास रहे कि बाहर से आए मीडियाकर्मी यहां से अच्छे अनुभव और यादें लेकर लौटें।

इस अवसर पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश कुमार, कुंभ मेला नोडल अधिकारी  मनोज श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3

___

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :किशाऊ बांध परियोजना पर बनी सहमति,गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तराखंड समेत छह राज्यों ने एमओयू को दी मंजूरी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) नई दिल्ली। वर्षों से लंबित …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-