Breaking News

काशीपुर: संजीवनी मल्टीस्पेशिलिटी हास्पिटल ने वार्ड 12 में सौन्दर्यीकरण के लिए 40 गमले पार्षद को सौंपे

काशीपुर । संजीवनी मल्टीस्पेशिलिटी हास्पिटल की ओर से नगर के सौन्दर्यीकरण की दिशा में भी प्रयास किये जा रहे हैं।

वार्ड नंबर 12 की पार्षद श्रीमती रुबी सैफी तथा उनके पति पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर ने वार्ड को पर्यावरण की दृष्टि से हरा भरा बनाने के लिए संजीवनी मल्टीस्पेशिलिटी हास्पिटल के प्रबंधन से मिल कर सहयोग का अनुरोध किया। जिसे अस्पताल के एम डी मुकेश चावला व मनीष चावला राजकुमार गुम्बर डॉ जतिन गर्ग ने स्वीकार किया। अस्पताल की ओर से वार्ड में 40 गमले प्रदान किये गये।

पार्षद श्रीमती रुबी सैफी तथा पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर ने वार्ड में सौन्दर्यीकरण में सहयोग करने के लिए संजीवनी मल्टीस्पेशिलिटी हास्पिटल के एम डी मुकेश चावला तथा मनीष चावला राजकुमार गुम्बर डॉ जतिन गर्ग का आभार व्यक्त किया। संजीवनी मल्टीस्पेशिलिटी हास्पिटल की ओर से प्रदान किये गये गमलों में कई तरह के पौधे हैं।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-