Breaking News

रूद्रपुर : उत्तराखंड किसान कांग्रेस ने महापंचायत में पहुंचकर आंदोलन को दिया समर्थन, भाकियू नेताओं को सम्मानित किया

रूद्रपुर । उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी के नेतृत्व में बीते रोज यहाँ किसान महापंचायत में पहुंचे भाकियू नेताओं का स्वागत किया गया।

भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत को किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी के साथ कार्यकर्ताओं ने मंच पर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पर वहां मौजूद गुरनाम सिंह चढूनी डॉक्टर कृष्ण पाल को शाल और हल देकर उनका स्वागत किया। 

इस अवसर पर उत्तराखंड किसान कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किसान महापंचायत में भागीदारी की और सुशील राठी  के नेतृत्व में किसान आंदोलन का समर्थन किया। किसान महापंचायत मे मुख्य रूप से उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू, अमरजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री अमन कुमार, प्रदेश महासचिव जगदीश सिंह महार, वरुण भाकुनी, गिरधर बम,राजीव ग्रोवर, रवि प्रकाश महासचिव गढ़वाल मंडल, प्रदेश प्रवक्ता कमान सिंह धामी, जिला अध्यक्ष नैनीताल मंगल सिंह धामी, बलवंत सिंह बोरा, आदि तथा सैकड़ों पदाधिकारीयों ने किसान होने के नाते भागीदारी की।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-