Breaking News

काशीपुर :बच्चों व महिलाओं की बेहतरी के लिए लिये “प्रयास मानव विकास सोसायटी” का शुभारंभ

@शब्द दूत ब्यूरो

काशीपुर। सामाजिक संस्था “प्रयास मानव विकास सोसायटी” का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने फीता काटकर सोसाइटी के कार्यालय का शुभारंभ किया।  सोसायटी की अध्यक्ष वंदना चौधरी ने बताया कि “प्रयास मानव विकास सोसायटी” का उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े हुए बच्चों को शिक्षा दिलाकर उन्हें मुख्य जीवन धारा में जोड़ने के साथ ही स्वास्थ्य, खेल कूद, समाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर भागीदारी, बृद्ध महिलाओं को पेंशन सम्बन्धी समस्या में मदद करना, घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद करने के अलावा, समाज मे भिक्षा मांग कर जीवन यापन करने वाले बच्चों को शिक्षा देकर मुख्य धारा से जोड़ना है। आज संस्था के मुख्य कार्यालय को आर्य नगर रोड स्थित लोहिया मार्किट में विधिवत रूप से शुरू किया गया।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष वंदना चौधरी, महासचिव मोनी चौधरी, सचिव अंजलि तिवारी, उपाध्यक्ष अनिता सैनी, कोषाध्यक्ष आकाश, उपसचिव उज्जवल, कानूनी सलाहकार एडवोकेट प्रीति शर्मा, प्रचार सदस्य अनामिका, उप संयोजिका नाजिश, विशेष सलाहकार राम शर्मा, कार्यक्रम संयोजिका रेखा तिवारी, मौजूद रहे ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-