Breaking News

काशीपुर :मंदिर के सामने स्थित पीपल का पेड़ काटने पर उठ रहे सवाल

काशीपुर ।  रामनगर रोड चीमा चौराहा के नजदीक स्थित संतोषी माता मंदिर के के सामने का पेड़ कुछ दिन पूर्व काट दिया गया। मंदिर के ठीक मुख्य प्रवेश द्वार पर एक पान खोखा भी है। पीपल का पेड़ हिंदू आस्था के साथ-साथ पर्यावरण से भी जुड़ा हुआ है। इस समय काटे गये पीपल के पेड़ का ठूंठ मात्र रह गया है। हालांकि पान बीड़ी सिगरेट का खोखा पूर्ववत है।

जैसे जैसे लोगों को इस पीपल के पेड़ के कटने का पता चल रहा है वैसे वैसे सोशल मीडिया पर शहर की पर्यावरण से जुड़ी स्वयंसेवी संस्थाओं व राजनैतिक दलों के नेताओं से लोग सवाल पूछने लगे हैं। न केवल संस्थाओं बल्कि मीडिया पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि वैज्ञानिक और धार्मिक आस्था से जुड़े इस पीपल के पेड़ को आखिर किसके कहने पर कटवाया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी के त्रिवर्षीय चुनाव का ऐलान, 26 जुलाई को होगा मतदान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (17 जुलाई 2026) काशीपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-