Breaking News

उत्तराखंड :मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र की लोकप्रियता के आगे जनता ने हरीश रावत को नकारा :मनीष वर्मा

देहरादून । हरदा और तिरदा के बीच गीत संगीत का मुकाबला दिलचस्प मोड़ लेता जा रहा है। कुछ दिन पहले हरीश रावत के कामकाज पर लोक गायिका माया उपाध्याय ने गीत लांच करके उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन का चित्र पेश किया। माया उपाध्याय के इस गीत के बाद इधर भाजपा नेता मनीष वर्मा की ओर से भी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कामकाज एक गीत लांच किया गया। भूपेंद्र बसेड़ा के गाये इस गीत ने यू ट्यूब पर हरीश रावत के कामकाज पर माया उपाध्याय के गीत को काफी पीछे छोड़ दिया।

निर्माता मनीष वर्मा कहते हैं कि राज्य में जिस तरह से लोगों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कामकाज पर बनाये इस गाने को मात्र एक ही दिन में 31 हजार से अधिक बार देखा उससे लगता है कि हरीश रावत के मुकाबले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की जनता में लोकप्रियता कई गुना ज्यादा है।

पूर्व राज्यमंत्री रह चुके भाजपा नेता मनीष वर्मा इससे उत्साहित हैं। वह कहते हैं कि राज्य की जनता एक बार फिर त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कामकाज पर बने इस गीत की लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड ने पूर्व की भांति हरीश रावत को नकारने का मन बना लिया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-