Breaking News

काशीपुर :बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

काशीपुर । तेज गति ने सुबह सुबह दो युवाओं की जिंदगी छीन ली। मानपुर रोड पर हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिए मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जाता है कि बाइक सवार बगैर हेलमेट के थे। 

जानकारी के मुताबिक आज सुबह नौ बजे कुमांऊ कालोनी निवासी उबेश पुत्र नजाकत (18)तथा नवीजान पुत्र नवाबजान एक बाइक से बाजार कपड़े व जूते खरीदने आ रहे थे। उनके पड़ोस में आज बरात जाने वाली है। बारात में जाने के लिए ही खरीदारी के लिए आ रहे थे। इसी बीच मानपुर रोड पर जसपुर के वीरपुरी गांव निवासी संजीव पुत्र सोहन सिंह (22)गढ़ीनेगी स्थित एक मटर प्लांट में ड्यूटी के लिए अपनी बाइक से जा रहा था। वह वैशाली कालोनी निवासी अपने रिश्तेदार के घर से जा रहा था।

बताते हैं कि मानपुर रोड पर दोनों बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। बाइक की गति इतन तेज थी दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये। टक्कर लगते ही बाइक सवार दूर छिटक गये। उबेश और संजीव दोनों की ही इस भीषण दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जबकि नवीजान बुरी तरह घायल हो गया जिसे पास में ही स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

उधर दुर्घटना की सूचना पर सीओ प्रमोद कुमार, कोतवाल संजय पाठक पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है जबकि घायल नवीजान को उपचार के लिए भिजवाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-