Breaking News

प्रतिक्रिया: किसानों को गुमराह कर रहे विधायक चीमा, बोले भाजपा नेता मनीष वर्मा

देहरादून । काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को लेकर दिये गये बयान कि मुख्यमंत्री न तो उनकी और न काशीपुर की जनता की सुनते हैं , पर भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री मनीष वर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मनीष वर्मा, भाजपा नेता

भाजपा नेता मनीष वर्मा ने कहा है कि विधायक हरभजन सिंह चीमा उत्तराखंड प्रदेश में अकाली दल व भाजपा गठबंधन के तहत पिछले पंद्रह वर्षों से टिकट प्राप्त कर विधायक बनते आ रहे हैं। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ अकाली दल ने भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया है। ऐसे में अकाली दल के नेता हरभजन सिंह चीमा किसानों को गुमराह कर रहे हैं। मनीष वर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत किसानों के हितों के सदैव पक्षधर रहे हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि विधायक चीमा किसान आंदोलन के कथित नेताओं के साथ आ गये हैं। जबकि उत्तराखंड के किसान नेता पूर्व में ही सरकार में अपनी आस्था व्यक्त कर चुके है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मिलते उत्तराखंड के किसान नेता (फाइल फोटो)

पूर्व राज्यमंत्री मनीष वर्मा ने विधायक चीमा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा अकाली दल का गठबंधन समाप्त होने के बाद से काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल नेता को टिकट मिलने की संभावना क्षीण होने के मद्देनजर विधायक चीमा भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री के विरूद्ध दुष्प्रचार शुरू कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत किसानों के खरीदे गए पूरे धान के मूल्य के भुगतान का आदेश दे चुके हैं। ऐसे में भाजपा अकाली दल गठबंधन से विधायक बने चीमा का मुख्यमंत्री पर किसानों की बात न सुनने का आरोप पूरी तरह से मिथ्या है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-