चमोली :राहत और बचाव कार्य रोका गया अलकनंदा का जलस्तर अचानक बढ़ा
February 11, 2021480 Views
चमोली आपदा में टनल में फंसे लोगों को निकालने का काम अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण फिलहाल रोक दिया गया है। खतरे की आशंका के मद्देनजर रेस्क्यू टीम के सदस्य टनल से बाहर निकल आए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि स्थिति में सुधार होते ही मलबा निकालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि आंशिक रूप से मलबा अभी भी निकालना शुरू कर दिया गया है। सेना के जवान इस बात का जायजा ले रहे हैं कि राहत कार्य शुरू हो सकता है या नहीं।