Breaking News

ग्रेटा थनबर्ग जैसे लोगों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देंगे राष्ट्रभक्त :मनीष वर्मा

देहरादून । पूर्व राज्यमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष वर्मा ने भारत के किसान आंदोलन को लेकर ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट की घोर निंदा की है। 

पूर्व राज्यमंत्री मनीष वर्मा ने कहा है कि भारत इस समय पूरे विश्व में बेहतर अर्थव्यवस्था वाले शीर्ष पांच देशों में शामिल है। जब पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही थी तब विश्व के बीस देशों को भारत ने कोरोना वैक्सीन देकर उन्हें सहयोग किया है। भाजपा नेता मनीष वर्मा ने कहा कि विश्व में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से डंका बज रहा है। उन्नति की जो मिसाल भारत ने कायम की उससे विश्व भर पीएम मोदी ने राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है।

पूर्व राज्यमंत्री मनीष वर्मा ने कहा कि भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हो रही प्रगति से ग्रेटा थनबर्ग जैसे लोग ईर्ष्यावश दुष्प्रचार में लगे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के मंसूबे भारत के करोड़ों राष्ट्रभक्त कभी पूरे नहीं होने देंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘केंद्र सरकार हटा रही विरोधियों की इंस्टग्राम पोस्ट,’ अभिजीत दीपके सहित कई लोगों ने की शिकायत

🔊 Listen to this नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सरकार …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-