काशीपुर । नगर के विकास का दावा करने वाले तमाम जनप्रतिनिधियों के पद पर होने के बावजूद समस्याओं से घिरा महाराणा प्रताप चौक और उसके आसपास के दुकानदार एक बार फिर दीपक बाली के इंतजार में हैं।
आर ओ बी के निर्माण के चलते शहरवासियों के जी का जंजाल बनी सर्विस रोड न बनाने की कार्यदायी संस्था ने लगता है कसम खा ली है। हालांकि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार सर्विस रोड बनाने का आश्वासन जनता को दिया पर वह मात्र आश्वासन तक ही सीमित रह गया। अब जनता ने जिन्हें वोट दिया उन्होंने तो जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने पिछले दिनों महाराणा प्रताप चौक पर क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत करा कर जनता में उमीद की किरण जगा दी। अब सर्विस रोड के लिए भी जनता की नजर दीपक बाली पर है।
दरअसल आप नेता एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी दीपक बाली ने काशीपुर क्षेत्र की राजनीति में एक नई सोच का सूत्रपात कर दिया है ।उन्होंने नेताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि झूठे वायदों के बजाय अब काम करने की राजनीति करनी पड़ेगी । जनता का वोट लिया है तो जनता का विकास भी करना पड़ेगा । उन्होंने जनता में भी जागरूकता पैदा की है कि अब वह भी काम करने वाले नेताओं का ही चयन करें और झूठे वायदे करने वालों से विकास की उम्मीद छोड़ दें । अब जनता को सोचना चाहिए कि भला जिन्हें बार-बार चुनकर भी विकास के नाम पर कुछ नहीं मिला तो ऐसे नेताओं को क्यों न इस बार बाय बाय कर दिया जाए?
नेता को जनता के प्रति किस तरह समर्पित होकर काम करना चाहिए यह दीपक बाली ने स्वयं काम करके सिद्ध कर दिखाया है । दाखिल खारिज के नाम पर जनता से नगर निगम द्वारा वसूले जा रहे 2% टैक्स को हटवाने और शहर में कछुआ चाल से बन रहे ओवरब्रिज के कारण जनता को हो रही भारी परेशानी को देखते हुए उन्होंने माननीय हाईकोर्ट में दस्तक दी ।
कोरोना काल में नगर निगम के पिछले गेट के बंद होने से जनता को परेशान देख उन्होंने खुद मौके पर जाकर उसे खुलवाया । खाली पड़े रेन बसेरे में सड़कों पर खुले में सो रहे रहे लोगों को खुद लेकर गए । विकास के अभाव में समस्याओं से जूझ रही जनता के दर्द को लेकर खुद नगर निगम में दस्तक दी और दो बार मेयर के न मिलने पर उनसे तीसरी बार मिलकर समस्याओं के निदान हेतु हाथ जोड़कर जनता की ओर से निवेदन किया ।
शहर के जिस मुख्य चौराहे पर आते तो सभी दलों के नेता हैं मगर पुतला फूंक कर निकल जाते हैं ,लेकिन जिस टूटे पड़े नाले में गिरकर लोग आए दिन घायल हो रहे थे उस पर नजर पड़ी केवल आप नेता दीपक बाली की । उन्होंने जब खुद लोगों को इस नाले में गिरते देखा तो एन- एच या नगर निगम से गुहार लगाने की बजाय उन्होंने अपने पैसे से खुद मौके पर खड़ा होकर उसका निर्माण करा दिया ।जिस तरह से नगर निगम का सफाई का ठेका खत्म हो जाने से शहर बुरी तरह गंदगी से परेशान हैं उसे देखते हुए अब लोगों को उम्मीद है कि न जाने किस दिन आप की झाड़ू चल जाए और शहर चमक उठे ।





Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal