Breaking News

काशीपुर :नेताजी की जयंती पर कायस्थ महासभा ने मरीजों को फल वितरित किए

काशीपुर । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मरीजों को फल वितरित किए। 

महानगर इकाई की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कायस्थ कुल गौरव बताया गया। इस अवसर पर सरकारी चिकित्सालय एल डी भट्ट में  नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात मरीजों को फल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पी के सिन्हा, नगर चिकित्सा अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह साहनी, संस्थाध्यक्ष गौरव सक्सैना एडवोकेट, कामनी श्रीवास्तव अभिताभ सक्सेना, सुशील सक्सेना, आनन्द प्रकाश कुलश्रेष्ठ, सुनील सक्सेना, सुनील कुलश्रेष्ठ, तथा नरेंद्र सक्सेना आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-