Breaking News

उत्तराखंड :कांग्रेस ने फिर तैयारी शुरू की भाजपा की सरकार बनाने की?

@विनोद भगत

उत्तराखंड में कांग्रेस की राजनीति हरीश रावत के इर्द-गिर्द ही घूमती है। सत्ताधारी भाजपा का भी निशाना हरीश रावत ही है। और यह बात भी जगजाहिर है कि भाजपा को जो प्रचंड बहुमत पिछले चुनाव में मिला वह कांग्रेस के भीतर ही उपजे विद्रोह की परिणिति थी। विद्रोह भी हरीश रावत के विरूद्ध था बागी विधायकों का। आज भी विरोध का केंद्र हरीश रावत ही हैं। मतलब उत्तराखंड की सत्ता का रास्ता हरीश रावत का विरोध करके ही निकलता है।

उत्तराखंड की राजनीति का इस समय सबसे चर्चित चेहरा बन गये हैं हरीश रावत। कांग्रेस में भी हरीश रावत का विरोध और भाजपा में तो होना ही है। पर यहाँ विपक्षी भाजपा से ज्यादा कांग्रेसी हल्को में हरीश रावत का विरोध यह जाहिर करता है पार्टी के इस कद्दावर चेहरे को निशाना बना कर अपने चेहरे को उभारने की कोशिश में उत्तराखंड में कांग्रेस को 11सीट तक पहुंचाने में भाजपा से ज्यादा कांग्रेस ने ही भूमिका निभाई। और कांग्रेस अब विपक्ष में रहते हुए भी यही भूमिका निभा रही है।यह अपने आप में बिडम्बना है कि भाजपा की ओर से तो हरीश रावत पर राजनीतिक हमले लगातार होते हैं वहीं उनकी अपनी पार्टी के नेता भी हरीश रावत को निशाना बनाये हुये हैं। मतलब भाजपा का काम उत्तराखंड में कांग्रेस के ही शीर्ष नेता बखूबी कर रहे हैं।

गाहे बगाहे हरीश रावत अपने अंदाज में अपनों से भी और सत्तारूढ़ भाजपा से लोहा ले रहे हैं।उत्तराखंड में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने में हरीश रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है तो हरीश रावत के साथ कांग्रेस को सत्ताच्युत करने में कांग्रेस के पूर्व नेताओं की भांति वर्तमान नेता अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। ऐसे में लगता है कि आने वाले 2022 के चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस की सत्ता में वापसी पर शंका होने लगी है। हालांकि भाजपा के शासन से उत्तराखंड की जनता कोई खास खुश नहीं है।

गौरतलब है कि मोदी मैजिक को लेकर स्वयं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कह चुके हैं कि इस बार मोदी के नाम से वोट नहीं मिलने वाले हैं।  हरीश रावत का विरोध ही काफी है भाजपा को सत्ता में दोबारा वापस लाने के लिए। लेकिन पिछली बार की तरह प्रचंड बहुमत शायद ही लौट पाये।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-