Breaking News

ब्रेकिंग : ब्लास्ट से 8 लोगों की मौत, पूरा इलाका सील

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कर्नाटक के शिवमोगा जिले में पत्थर खदान में विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा है कि अब्बालगेरे गांव के पास स्थित पत्थर खदान में और विस्फोट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि अब भी डायनामाइट की कुछ छड़ें निष्क्रिय नहीं हुई हैं। विस्फोट इतना खतरनाक था कि आसपास के इलाकों में इसके झटके महसूस किए गए।

माना जा रहा है कि ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में धमाका हो गया। इस धमाके की गूंज और झटके आसपास के क्षेत्र में भी महसूस किए गए। ये भी माना जा रहा है कि विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ, जिससे न केवल शिवमोगा बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए,ब्रिटेन में गिरफ्तार कैप्टन अजय पंत मामले में भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026) देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-