Breaking News

एक्शन में आए राष्ट्रपति जो बाइडेन, पलट दिए डोनाल्ड ट्रंप के कई बड़े फैसले

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

अमेरिका में 46वें राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन ने शपथ ले ली है। भारतीय मूल की कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। जैसा कि पहले से ही माना जा रहा था कि बाइडेन शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के कुछ फैसले पलट देंगे, वैसा ही हुआ। कामकाज संभालने के बाद ही बाइडेन एक्शन में आ गए और कई ऐसे फैसलों पर साइन किए, जिनकी लंबे समय से मांग चल रही थी। इसमें कोरोना वायरस, आव्रजन और जलवायु परिवर्तन के मामले में शामिल हैं।

जो बाइडेन ने कार्यभार संभालते ही ‘ग्लोबल वॉर्मिंग’ कम करने की वैश्विक लड़ाई में अमेरिका को फिर से शामिल कर दिया है। जो बाइडेन ने अपने पहले भाषण में कहा, ग्रह स्वयं ही खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है। उन्होंने कहा, यह गुहार पहले कभी इतनी हताशा भरी और स्पष्ट नहीं थी। बाइडेन ने शपथ ग्रहण करने के कुछ घंटे बाद ही ‘पेरिस जलवायु’ समझौते में अमेरिका को पुन: शामिल करने के लिए एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए और अपने एक बड़े चुनावी वादे को पूरा किया। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को इस समझौते से बाहर कर लिया था। पेरिस समझौते में शामिल 195 देशों और अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं के लिए कार्बन प्रदूषण को कम करने और उनके जीवाश्म ईंधन उत्सर्जन की निगरानी करने तथा उसकी जानकारी देने का लक्ष्य रखा गया है। चीन के बाद अमेरिका दुनिया का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा कार्बन उत्सर्जक देश है।

कोरोना वायरस के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन से डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के मतभेद हुए और उन्होंने खुद को विश्व स्वास्थ्य संगठन से नाता तोड़ लिया। इसके बाद बाइडेन ने कहा था कि अगर वे वापस आते हैं तो डब्लूएचओ से नाता जोड़ेंगे।

गौरतलब है कि बाइडेन ने शपथ के दौरान अपने भाषण में नस्लीय भेदभाव को खत्म करने की भी बात कही है. उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र को मजबूत करते हुए अब एकता के साथ आगे बढ़ने का समय है। अमेरिका एक महान देश है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 स्पीकर ओम बिरला का बड़ा खुलासा: पीएम मोदी के साथ संसद में कुछ अप्रत्याशित हो जाता, इसलिए आने को मना किया था सदन में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) नई दिल्ली।  लोकसभा अध्यक्ष ओम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-