Breaking News

बाय-बाय ट्रंप, आज शपथ लेंगे नए अमेरिकी राष्ट्रपति

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को शुभकामनाएं दी। इससे पहले जो बाइडेन ने भावुक अंदाज में वॉशिंगटन की उड़ान भरी। आज यानी 20 जनवरी को नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस पदभार संभालेंगे।

अपने गृहनगर  विलमिंगटन, डेलावेयर से वाशिंगटन के लिए उड़ान भरने से पहले एक विदाई समारोह में जो बाइडेन बेहद भावुक नजर आए। उनके गालों पर आंसू टपकते नजर आए, जहां उन्होंने अपने दिवंगत पुत्र और उभरते राजनीतिज्ञ बियू को श्रद्धांजलि दी।

78 वर्षीय  जो बाइडेन ने कहा, “मेरी भावनाओं को माफ कीजिएगा लेकिन जब मैं मर जाऊंगा, तो मेरे दिल पर डेलावेयर लिखा होगा। मुझे सिर्फ एक पछतावा रह जाएगा कि वो यहां नहीं है क्योंकि वो मुझे राष्ट्रपति के रूप में देखना और परिचय कराना चाहता था।

ट्रम्प, जो एक सप्ताह से सार्वजनिक तौर पर प्रकट नहीं हुए थे, ने एक विदाई संबोधन के साथ अपना  मौन तोड़ा, जिसे व्हाइट हाउस ने कहा था कि दिन में बाद में जारी किया जाएगा। ट्रंप के विदाई संबोधन के अंश के अनुसार, उन्होंने पहली बार अमेरिकियों से आने वाले बाइडेन प्रशासन की सफलता के लिए “प्रार्थना” करने को कहा है।

अमेरिका के इतिहास में सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति बनने जा रहे बाइडन शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राष्ट्रपति के तौर पर देश के नाम अपना पहला संबोधन देंगे। ऐतिहासिक भाषण भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक विनय रेड्डी तैयार कर रहे हैं, जो एकता और सौहार्द पर आधारित होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा अब प्राधिकरण के अधीन जुलाई से लागू होगी नई राष्ट्रवादी शिक्षा व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-