Breaking News

पाकिस्तान ने चीन के कोविड-19 वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की दी मंजूरी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

पाकिस्तान के अधिकारियों ने चीनी कंपनी सिनोफार्म के कोविड-19 टीके के देश में आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पाकिस्तान के औषधि नियामक प्राधिकरण (डीआरएपी) ने टीके को मंजूरी प्रदान की। इससे दो दिन पहले उसने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की स्वीकृति दी थी। डीआरएपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ आसिम राउफ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) ने सिनोफार्म के टीके को पंजीकृत करा लिया है।

पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन अखबार ने कहा, ‘‘आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी गई है और इससे टीके को पाकिस्तान लाने का रास्ता साफ होगा।” पाकिस्तान ने पहले ही सिनोफार्म के कोविड-19 टीके की 11 लाख खुराक का ऑर्डर दिया है और इसके आयात की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना वायरस के कारण 11,055 लोगों की जान जा चुकी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ईरान के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की बातचीत, क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर जताई गहरी चिंता

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च 2026) नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-