Breaking News

काशीपुर:दीपक बाली की राजनीति का फार्मूला जनता के फायदे की शुरुआत

काशीपुर । राजनीति में अपने विरोधी को अधिकांशतः चुनौती ही दी जाती है और शायद इसीलिए राजनीति का रूप विकृत होता जा रहा है। 

पर चंद दिनों पहले ही राजनीतिक क्षेत्र में पदार्पण करने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने शायद राजनीति की विकृति दूर करने और राजनीति के जरिए जनसामान्य को लाभ पहुंचाने का नया फार्मूला ईजाद किया है। उन्होंने दो दिन पहले जनता से समस्याओं को लेकर उनक पास प्रार्थना पत्र देने की अपील की थी। जनता की ओर से तो बड़ी संख्या में उनके कार्यालय में प्रार्थना पत्र आने लगे।

ये तो आम आदमी पार्टी नेता दीपक बाली की पहल थी। लेकिन जनता के साथ साथ जनप्रतिनिधियों ने भी दीपक बाली के इस फार्मूले को अपना लिया और ऐसी ही घोषणा नगर निगम महापौर श्रीमती ऊषा चौधरी ने भी कर दी।

अब पहल दीपक बाली की और फायदा आम जनता का। ऐसी राजनीति अगर हो तो समस्याओं से निजात मिल जाये। मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी की घोषणा पर दीपक बाली ने खुशी जाहिर की और इसके लिए उन्हें धन्यवाद भी दे डाला है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में निःशुल्क एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण शिविर: “हर घर में एक व्यक्ति सीखे, दवा रहित उपचार अपनाए”देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। प्रयागराज एक्यूप्रेशर शोध संस्थान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-