Breaking News

गदरपुर विधानसभा की प्रभारी मनोनीत हुई अलका

काशीपुर।  वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव अलका पाल को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गदरपुर विधानसभा का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया।

नियुक्ति की घोषणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र  यादव व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में की। आगामी विधान सभा-2022 चुनावों के लिए गदरपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त होने पर अलका पाल ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने सौंपे गये दायित्व को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने का विश्वास दिलाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-