Breaking News

काशीपुर :कम समय में ही मंझे हुये राजनेताओं में शुमार हुये दीपक बाली, प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृहनगर पहुंचने पर बोले नगर और राज्य का विकास उनकी प्राथमिकता

काशीपुर । थोड़े ही समय में एक मंझे हुये राजनेताओं में शुमार होने लगे हैं दीपक बाली। हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुये दीपक बाली प्रदेश स्तर पर चर्चा में हैं। उनकी राजनीतिक कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी ने उन्हें राज्य उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह नगर पहुंचे आप नेता एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली आज प्रेस से रूबरू हुए और उन्होंने पार्टी में अपनी इस नई जिम्मेदारी के लिए आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरे उतरेंगे। उन्होंने पार्टी से मिले सम्मान की असली हकदार काशीपुर सहित जनपद उधम सिंह नगर की जनता को बताया जिसने समय समय पर उनका साथ देकर उनकी ताकत और सम्मान को बढाया है। 

श्री बाली ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के आंदोलनकारियों और आंदोलन के शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने में आम आदमी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आप पार्टी की नीतियों को पूरे प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और 2022 में सरकार हमारी ही पार्टी की बनेगी। विकास के क्षेत्र में काशीपुर की तो कायापलट होगी ही साथ ही पूरी देवभूमि भी विकास के दिल्ली मॉडल की तर्ज पर चमक उठेगी! हम युवाओं को रोजगार देकर पलायन रोकेंगे। बिजली पानी मुफ्त दिया जाएगा और शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में भी प्रदेशवासियों को निराश नहीं होना पड़ेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष पर की गई टिप्पणी को उन्होंने बेहद शर्मनाक बताते हुए भाजपा नेतृत्व बंशीधर भगत को तत्काल उनके पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कितने शर्म की बात है कि जिस मातृशक्ति के बलिदान से यह प्रदेश बना है सत्ता में बैठी भाजपा उसी नारी जाति का अपमान कर रही है। श्री बाली ने काशीपुर की जनता का आह्वान किया कि अब वह उठ खड़ी हो क्योंकि अब काशीपुर के विकास का नया अध्याय लिखने का समय आ गया है। बार-बार धोखा देने वाले राजनीतिक दलों से जनता इस बार सावधान रहें और आम आदमी पार्टी का ही साथ दे।

पार्टी कार्यालय पहुंचने पर श्री बाली का आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रघुनाथ अरोड़ा मुकेश चावला जसपुर से आए अजय अग्रवाल मयंक शर्मा अभिताभ सक्सेना अजयवीर मनोज कोशिक अमन वाली महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्ष ममता शर्मा किरण सिंह अनुराधा सिंह ओम लता चौहान शारदा देवी शहजाद प्रभ सिंह निज्जर विक्की सौदा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे श्रीबाली ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा अब प्राधिकरण के अधीन जुलाई से लागू होगी नई राष्ट्रवादी शिक्षा व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-