Breaking News

काशीपुर की इस कांग्रेस नेत्री ने बंशीधर भगत को सन्यास लेने की सलाह दे डाली, नेता प्रतिपक्ष के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी से नाराज

काशीपुर।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा ह्रदयेश के विरूद्ध दिये गये बयान को उनका मानसिक दिवालियापन बताते हुए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव अलका पाल ने निंदा की है।

यहाँ जारी एक बयान में अलका पाल ने  भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष के लिए दिए गए बयान से साफ जाहिर होता है कि उनके अंदर उत्तराखंड की मातृशक्ति के प्रति कोई सम्मान नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री वह पीसीसी सचिव अलका पाल ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लंबे समय से भाजपा और उसके तथाकथित मंत्रियों के द्वारा नारी के सम्मान को ठेस पहुंचाई जाने के  तमाम  उदाहरण मौजूद हैं।

प्रदेश कांग्रेस सचिव अलका पाल ने कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देकर भाजपा की नैया पार लगाने की बात करते हैं। लेकिन उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा महिलाओं के लिए अशिष्ट और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर अपनी तुच्छ मानसिकता को जगजाहिर किया जाता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को सलाह दी कि वह अपनी उम्र के तकाजे को महसूस करें और राजनीति से सन्यास लेकर अन्य कार्य में अपना ध्यान लगाएं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-