Breaking News

काशीपुर :बंशीधर भगत को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की आप प्रवक्ता ने

काशीपुर । उत्तराखंड के किसान दिल्ली में बार्डर पर घनघोर वर्षा के बावजूद अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। वहीं सत्ता के घमंड में चूर भाजपाईयों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा ने किसानों की मांगों पर एक पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा के सासंद विधायक और मंत्रियों को किसानों का भारी विरोध सहना पड़ रहा है।

आप प्रवक्ता मयंक शर्मा ने कहा कि काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को किसानों का भारी विरोध का सामना ये दर्शाता है कि आगामी चुनावों में भाजपा की हार तय है। उन्होंने शासकीय प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान द्वारा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विरूद्ध दिये गये बयान को दोयम दर्जे का बताया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के द्वारा नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा ह्रदयेश पर की गई टिप्पणी को उन्होंने शर्मनाक बताया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के माफी मांगने को उन्होंने दिखावा बताया। आप प्रवक्ता ने भाजपा के हाईकमान से बंशीधर भगत को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर : रामनगर में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, कोसी नदी किनारे पुछड़ी बस्ती में मस्जिद–मदरसे–मजारें तक किए गए ध्वस्त

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 दिसंबर 2025) देहरादून/नैनीताल। रामनगर पालिका क्षेत्र से …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-