Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग :कचनाल गाजी में मिला गुलदार का शावक, वन विभाग की टीम मौके पर

काशीपुर । ग्राम कचनाल गाजी में आज सुबह जीत सिंह अपने खेत में चारा लेने गये थे। जहाँ गैबिया नाले के किनारे उन्हें एक जंगली जानवर के बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने पास जाकर देखा तो वह गुलदार का शावक लगा। वह तुरंत घर लौट आये और अपने पोते राजन सिंह को बताया जिस पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गये। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई । काशीपुर वन क्षेत्राधिकारी किशन सिंह शाही वन बीट अधिकारी सरजीत सिंह मनवर सुरेश चंद व अन्य भी मौके पर पहुंच गये।

वन अधिकारियों ने शावक को ग्रामीणों से अपने सुपुर्दगी में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक शावक को उसी जगह छोड़ने की तैयारी चल रही है। वन क्षेत्राधिकारी ने उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी है। मौके पर पर पतरामपुर वन रेंज से टीम भेजी जा रही है जो कि निगरानी करेगी। वहाँ पर मादा गुलदार के आने की संभावना को देखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से वहाँ गुलदार को देखा जा रहा है। उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :भाजपा छल की राजनीति करती है, पूर्व मुख्यमंत्री व अपने पिता हरीश रावत पर बोल गये बड़ी बात आनंद रावत, शब्द दूत से हुई बातचीत का वीडियो देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 सितंबर 2026) कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-