Breaking News

बड़ी खबर :कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत का इंतजार खत्म, सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक के टीके को मंजूरी

@शब्द दूत ब्यूरो

देश में कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीनों के आपात इस्तेमाल को अंतिम मंजूरी दे दी है। डीसीजीआई ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बात कही है। इससे पहले, सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने भारत बायोटेक के कोविड टीके कोवैक्सीन को कुछ शर्तों के साथ आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने की सिफारिश की थी।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बधाई देते हुए कहा कि सीरम इंस्टीटयूट और भारत बायोटेक की वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की मंजूरी मिलने के बाद कोरोना मुक्त राष्ट्र होने का रास्ता साफ हो गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-