Breaking News

किसान आंदोलन: सुसाइड नोट में आखिरी इच्छा बता एक और किसान ने की आत्महत्या

@शब्द दूत ब्यूरो

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। कड़ाके की ठंड में भी किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर बरकरार हैं। इस बीच, दिल्ली बॉर्डर पर एक और किसान ने आत्महत्या कर ली। गाजियाबाद के यूपी गेट पर एक किसान ने शौचालय मे सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने वाले किसान का नाम कश्मीर सिंह था और 75 साल के थे। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा का जिक्र किया है।

मृतक किसान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर का रहने वाले हैं। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि ये बहुत ही दुख का विषय है कि आज यूपी गेट पर रामपुर जिले के सरदार कश्मीर सिंह लाडी ने शौचालय में आत्महत्या कर ली। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि मेरा अंतिम संस्कार मेरे पोते, बच्चे के हाथों यहीं दिल्ली यूपी बॉर्डर पर होना चाहिए।

किसान यूनियन ने कहा कि उनका परिवार, बेटा और पोता यहीं आंदोलन में लगातार सेवा कर रहे हैं। सुसाइड नोट अब पुलिस के कब्जे में है। उन्होंने नोट में अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार सरकार को बताया है।

सुसाइड नोट में लिखा है कि आखिर हम कब तक यहां सर्दी में बैठे रहेंगे। ये सरकार सुन नहीं रही है और इसलिए अपनी जान देकर जा रहा हूं, ताकि कोई हल निकल सके। गाजियाबाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि दिल्ली बॉर्डर और आसपास किसान आंदोलन के दौरान कई किसानों की मौत हो चुकी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर : रामनगर में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, कोसी नदी किनारे पुछड़ी बस्ती में मस्जिद–मदरसे–मजारें तक किए गए ध्वस्त

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 दिसंबर 2025) देहरादून/नैनीताल। रामनगर पालिका क्षेत्र से …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-