Breaking News

देश के सभी राज्यों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन 2 जनवरी को

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वैक्सीन के जल्द उपलब्ध होने की संभावनाओं के बीच जानकारी है कि 2 जनवरी को देश के हर राज्य में वैक्सीनेशन का ड्राई रन होगा। इसके लिए सभी राज्यों में कुछ चुनिंदा जगह चुनी जाएंगी। बता दें कि इसके पहले 28 और 29 दिसंबर को देश के 4 राज्यों में ड्राई रन का आयोजन किया गया था।

केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 वैक्सीन के लिए तैयार रहने को कहा है। स्वास्थ्य सचिव सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ उच्चस्तरीय मीटिंग कर रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कई शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

2 जनवरी को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी में कम से कम 3 जगहों पर यह ड्राई रन होगा। कुछ राज्य ड्राई रन को कुछ ऐसे जिलों में कर सकते हैं जो पहाड़ी हों या जहां पर लॉजिस्टिक्स की दिक्कत हो। महाराष्ट्र और केरल राजधानी की जगह अन्य बड़े शहरों में ड्राई रन कर सकते हैं।

ड्राई रन कराने का उद्देश्य असली वैक्सीनेशन के वक्त आने वाली फील्ड और ऑपरेशन की चुनौतियों को जांचने के लिए कराया जा रहा है। इसमें देखा जाएगा कि वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत बनाया गया को-विन एप्लीकेशन वैक्सीनेशन के वक्त कैसे काम करेगा। वहीं, इससे प्रोग्राम मैनेजर्स का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

इतिहास के पन्नों से :कुमाऊँ के कत्यूरी राजवंश की पूरी कहानी,अपनी गौरवशाली राजनीतिक विरासत को जानिये

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) कुमाऊँ के इतिहास में कत्यूरी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-