Breaking News

काशीपुर :महिला दारोगा से अश्लील बातें करने के आरोप राजकीय चिकित्सालय के प्रधान लिपिक समेत दो गिरफ्तार

काशीपुर । राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत प्रधान लिपिक तथा एक अन्य द्वारा काशीपुर कोतवाली में तैनात महिला दारोगा से फोन पर अश्लील व अभद्रता करने  तथा जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बीती रात राजकीय चिकित्सालय के प्रधान लिपिक संजीव शर्मा तथा उसके एक अन्य साथी संजय ने शराब के नशे में कोतवाली में तैनात एक महिला दारोगा के मोबाइल पर अश्लील बातें करते हुए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया ।पुलिस ने दोनों को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 60/20,354ए/186/509/504/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर तड़के चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी थी,भारी पुलिस बल मौजूद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल 2026) उधम सिंह नगर। जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-