Breaking News

काशीपुर :136 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों ने निकाली तिरंगा यात्रा

काशीपुर ।  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के 136 वर्ष पूरे होने पर आज यहाँ कांग्रेसजनों ने तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा मौहल्ला किला से आरंभ होकर  मुख्य बाजार से होती हुई महाराणा प्रताप चौक तक पहुंची। तिरंगा यात्रा के दौरान कांग्रेस जनों द्वारा वंदे मातरम तथा झंडा ऊंचा रहे हमारा  गीत गुनगुनाए गये। साथ ही भारत माता की जय तथा कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने आज का दिन शुभ है कि  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर हम सब कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस स्थापना दिवस 136 वीं वर्षगांठ बना रहे हैं । तिरंगा यात्रा में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल तथा महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रीमती उमा वात्सल्य ने नेतृत्व किया। 

इस शुभ अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश का विकास कर सकती है। अन्य कोई पार्टी नहीं कांग्रेस जनों का कहना था कि वर्तमान सरकार विकास के नाम पर जनता को झुनझुना दे रही हैं। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस के हाथों को मजबूत बनाएं।

कांग्रेस की तिरंगा यात्रा के समापन से पूर्व राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया शिवनंदन अग्रवाल, मुक्ता सिंह, इंदुमान, इंदर सिंह एडवोकेट, रोशनी बेगम ,सचिव अरुण चौहान, गौतम मेहरोत्रा ,अनीस अंसारी गीता चौहान, नितिन कौशिक, मनोज अग्रवाल, मुशर्रफ हुसैन ,अलका पाल, उमेश जोशी, विमल गुड़िया, राजीव चौधरी ,जफर मुन्ना, सादिक अली ,मोहम्मद फिरोज, जितेंद्र सरस्वती, दीपिका गुड़िया आत्रे , विमल गुड़िया, शफीक अंसारी, मंसूर अली मेफेयर, आशीष अरोरा बाबी , विकल्प गुड़िया , जय सिंह गौतम, सुभाष पाल ,त्रिलोक सिंह अधिकारी, वसीम अकरम ,अब्दुल कादिर, चेतन अरोरा, अब्दुल सलीम एडवोकेट, संजय सेठी, राजू छीना, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, सफीक अहमद अंसारी, मंसूर अली , महेंद्र लोहिया ,मीनू गुप्ता, मीनू सहगल ,मृदुला चतुर्वेदी ,संजय चतुर्वेदी, राजेश शर्मा एडवोकेट, सलमान सलमानी मंसूर अली मंसूरी, महेंद्र बेदी, सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यूजीसी नियम 2026 के खिलाफ काशीपुर में उबाल, रैली निकाल कर किया विरोध, राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 फरवरी 2026) काशीपुर। यूजीसी द्वारा लागू किए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-