Breaking News

ब्रेकिंग :ऊधमसिंहनगर में डेढ़ हजार किसानों पर मुकदमा दर्ज, दिल्ली कूच के दौरान पुलिस से अभद्रता और बैरिकेडिंग तोड़ने का आरोप

@शब्द दूत ब्यूरो

ऊधमसिंहनगर ।   बीते रोज जनपद के अनेेक स्थानों से दिल्ली  कूच करने जा रहे किसानों और पुुलिस के बीच हुुई झड़पों के दौरान अभद्रता व  बैरिकेडिंग तोड़ने के आरोप में लगभग 1000 – 1500किसानों के खिलाफ मुकदमा  दर्ज किया गया है। 

दरअसल शुक्रवार को जिले के बाजपुर काशीपुर रुद्रपुर खटीमा सितारगंज सहित अनेक शहरों से किसानों की भारी संख्या दिल्ली के लिए कूच कर रही थी ।इस बीच पुलिस की ओर से उन्हें रोका गया तो वह पुलिस से भिड़े। आरोप है कि किसानों ने पुलिस के साथ अभद्रता की। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच करने के लिए तमाम जगह लगाये गये बैरियरों पर किसानों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। इतना ही नहीं कई जगह ट्रैक्टर चढ़ाकर बैरिकेडिंग तोड़ दिए।

सिसईखेड़ा में बैरिकेडिंग तोड़कर आए ट्रैक्टर-ट्रॉली से नानकमत्ता के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के दाहिने हाथ और बायें पैर पर चोट लगी। नानकमत्ता में झड़प के दौरान एसओ की वर्दी फट गई। बाजपुर में भी बैरिकेडिंग तोड़कर किसानों के 400 वाहनों का जत्था दिल्ली कूच कर गया। इसके अलावा कई जगहों पर पुलिस के रोके जाने पर किसान अपने वाहन छोड़कर पैदल ही चल दिए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-