Breaking News

जो भी प्रधानमंत्री के खिलाफ खड़ा होने की कोशिश करेगा, उसे आंतकी बोल दिया जाएगा: राहुल गांधी

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। कृषि कानूनों पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में मार्च निकालने और राष्ट्रपति से मुलाकात करने की कांग्रेस की कोशिशों के दौरान प्रियंका गांधी सहित कई पार्टी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। राहुल गांधी ने इस मौके पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ‘भारत में अब लोकतंत्र नहीं रह गया है, अगर आपको लगता है कि यह है, तो यह अब बस आपकी कल्पनाओं में रह गया है।’

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ‘भारत में अब लोकतंत्र नहीं रह गया और जो लोग भी पीएम के खिलाफ खड़े होंगे, उन्हें आतंकवादी बता दिया जाएगा, चाहे वो संघ प्रमुख मोहन भागवत ही क्यों न हों।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘पीएम मोदी बस क्रोनी पूंजीपतियों के लिए पैसे बना रहे हैं। जो भी उनके खिलाफ खड़े होने की कोशिश करेगा, उसे आंतकी बोल दिया जाएगा- चाहे वो किसान हों, मजदूर हों या फिर मोहन भागवत ही क्यों न हों।’

राहुल ने कहा कि ‘करोड़ों लोग हैं जो कृषि से जुड़े हुए हैं और यही लोग देश की रीढ़ हैं। हम मानते हैं कि कृषि क्षेत्र में सुधार होना चाहिए, लेकिन अगर कृषि को तबाह कर दिया जाएगा तो करोड़ों लोगों को बहुत पीड़ा का सामना करना पड़ेगा, इन कृषि कानूनों से किसानों को जबरदस्त नुकसान होगा, इन्हें बस चार-पांच उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया है। इस देश के युवाओं और लोगों को पता होना चाहिए कि पीएम एक अक्षम व्यक्ति हैं, जिन्हें कुछ पता नहीं है और वो जो तीन-चार लोगों की तरफ से इस व्यवस्था को चला रहे हैं।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर तड़के चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी थी,भारी पुलिस बल मौजूद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल 2026) उधम सिंह नगर। जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-