Breaking News

प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर को दिखाए काले झंडे, रास्ता भी रोका, देखें वीडियो

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक समूह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उस वक्त काले झंडे दिखाए, जब उनका काफिला अंबाला शहर से गुजर रहा था। हरियाणा की बीजेपी शासित सरकार कहती रही है कि केवल कुछ किसान ही कृष‍ि कानूनों के ख‍िलाफ हैं।

किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को एस्कॉर्ट कर रहे लंबे काफिले को ब्लॉक करने की कोश‍िश की। बाद में पुलिस ने किसानों को रास्ता देने के लिए राजी किया। वीडियो में कई किसानों को काले झंडे और डंडे लहराते भी देखा जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

चुनाव आयोग में 14 बार दर्ज हुई आपत्तियों की रिपोर्ट, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा—असहमति प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2026) नई दिल्ली। चुनाव आयोग की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-